बोकारो, जुलाई 11 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्ला का गुरूवार को निगम के एएमसी संजीव कुमार ने निरीक्षण किया। नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए मोहल्लावासियों से समस्याओं पर जानकारी भी लिया। उन्होंने कहा कि बारिश को लेकर सभी वार्ड मोहल्लों में निगम के पदाधिकारी, कर्मियों को विशेष रूप से कार्य दिया है। जल जमाव सहित समस्याओं पर प्रतिनियुक्त टीम में शामिल पदाधिकारी, कर्मी कार्य करते हुए अलर्ट रहेंगे। आवश्यक पड़ने पर वरीय पदाधिकारियों को भी समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, सड़क मरम्मत, कीटनाशक छिड़काव और पेयजलापूर्ति पर वार्डवार समीक्षा हुई। संबंधित पदाधिकारियों को जलजमाव वाले इलाकों की पहचान कर समय रहते जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही इसम...