काशीपुर, जून 26 -- जसपुर। आपातकाल में जेल में रहे लोकतंत्र सेनानी डॉ. लोकमन सिंह गहलोत को उनकी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ने देहरादून में सम्मानित किया। लोकमन सिंह ने सीएम का आभार जताया है। आर्य समाज के निकट निवासी डॉ. लोकमन सिंह गहलोत ने बताया कि 25 जून 1975 को आपातकाल लागू होने पर वह बरेली के स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज में ट्रेनिंग कर रहे थे। उस समय उन्होंने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर आपातकाल के विरोध में सत्याग्रह किया था। आपातकाल विरोधी पर्चे बांटे थे। पुलिस ने 25 दिसंबर 1976 को उन्हें व उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह 5 माह तक बरेली जेल में बंद रहे। भाजपा सरकार ने सत्याग्रह करने, जेल जाने पर उन्हें लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था। बुधवार को सीएम ने उन्हें देहरादून में सम्मान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.