भभुआ, जून 24 -- इस गांव के जेल जानेवाले जेपी आंदोलनकारियों की सूची सबसे लंबी थी कसेर के कुछ लोगों को चंदवारा और कुछ को भागलपुर जेल भेजा गया था (आपातकाल) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के एक ही गांव कसेर के 70 लोगों को गिरफ्तार कर आपातकाल के दौरान जेल भेजा गया था। इस गांव के जेपी आंदोलनकारियों की सूची सबसे लंबी थी। इस बात की जानकारी जेपी आंदोलन के सेनानी व्यापार मंडल अध्यक्ष कसेर निवासी अयोध्या सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि तब भभुआ अनुमंडल और जिला रोहतास था। आपातकाल के दिन को याद कर उन्होंने बताया कि उस समय भगवानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र राय थे। इन्हीं के समक्ष गिरफ्तारी दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चंदवारा जेल ले जाया गया। कुछ लोगों को भागलपुर जेल में भी भेजा गया था। हालांकि आपातकाल में जनसंघ के नेता रहे लालमुनि चौबे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.