आगरा, जून 25 -- आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों ने 25 जून 1975 में लागू हुए आपातकाल के बाद की गिरफ्तारियां और उनके द्वारा किए गए संघर्ष पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं, उनके गोल्डन कार्ड और ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्हें सम्मान राशि नहीं मिलती थी तथा जिनकी मृत्यु हो गई, उनके आश्रितों को सम्मान राशि दिए जाने के संबंध में शासनादेश में संशोधन की बात की। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक ऐसा...