पटना, जून 28 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिर्फ एक परिवार की सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल थोप दिया था। देश को खुली जेल बना दिया गया। उस दौरान हजारों देशभक्तों को बिना मुकदमे जेल में डाल दिया गया। डॉ. जायसवाल शनिवार को एएन कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित मॉक पार्लियामेंट में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अपने विचार साझा कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस ने सरकार को बचाने के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों के हनन का काम किया। आज वही कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की बात करती है। उसने लोकतंत्र को जितना नुकसान पहुंचाया, कोई सोच भी नहीं सकता। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को उस बात की याद दिलाना जरूरी है आपातकाल लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.