सीवान, जून 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चांप स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस के लोकतंत्र पर कुठाराघात व आपातकाल को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा ने बताया कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। कांग्रेस ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रैदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता न्यायपालिका की निष्ठा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सरकार संकट में होती है। भाजपा प्रद...