रांची, जून 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा 25 और 26 जून को आपातकाल के 50वें वर्ष में संगोष्ठी, मॉक पार्लियामेंट, प्रेसवार्ता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि 25 जून को प्रदेश के 24 सांगठनिक जिलों में संगोष्ठी, प्रेसवार्ता और प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के नेतागण मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि 26 जून को युवा मोर्चा द्वारा रांची में हजारीबाग में महिला मोर्चा द्वारा और सरायकेला खरसावां में युवा मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन होगा। साथ ही संगोष्ठी प्रेसवार्ता और पौधरोपण कार्यक्रम भी होंगे। रांची के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय म...