औरंगाबाद, जून 25 -- आपातकाल के उस दौर को देश की जनता नहीं भूल सकती है। वर्ष 1975 में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और आपातकाल को देश पर थोप दिया। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कही। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल विरोधी दिवस के रूप में किया गया था। कार्यक्रम में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, भाजपा के वरीय नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, महामं...