विकासनगर, जून 25 -- आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल में बंद किए गए लोगों को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बुधवार को उनके घर में जाकर सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि आपातकाल लागू होते ही पछुवादून से ही बड़ी संख्या में भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने मीसा बंदी राजावाला निवासी रणजीत सिंह बिष्ट और भाऊवाला निवासी कुंवर सिंह तोमर को सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के काले दौर में मशाल के रूप में लोकतंत्र की आस्था को जलाए रखने वाले महानायक जयप्रकाश नारायण को भी नमन किया। विधायक पुंडीर ने कहा कि 1975 में स्व. इंदिरा गांधी की सरकार ने न्यायालय के दिए गए एक निर्णय का परिपालन नहीं करते हुए, अधिनायक वादी मानसिकता का परिचय दिया और लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपात काल लगा दिया। ऐसे कठिन दौर में जेपी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.