सहारनपुर, जून 27 -- हकीकत नगर स्थित आईएमए हॉल में आपातकाल के विरोध में भाजपा द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आपाताकाल को सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। आपातकाल के विरोध में आयोजित संगोष्ठी में उप्र सरकार के लोनिवि मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस के कुकृत्यों की निशानी है। इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रेस, न्यायपालिका और कार्यपालिका पर प्रतिबंध लगाया गया। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, नरेंद्र पाल शर्मा, अमरदीप मित्तल, केवल कृष्ण मनोचा समेत कई लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता नरेंद्र पाल शर्मा ने की और संचालन योग चुघ ने किया। इस मौके...