मेरठ, जून 28 -- मेरठ। आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर शुक्रवार को चौ. चरण सिंह विवि कैंपस स्थित अटल सभागार में हुई मॉक पार्लियामेंट सरकार और विपक्ष में हुई तीखी तकरार की भेंट चढ़ गई। सरकार ने विपक्ष को आइना दिखाते हुए कांग्रेस पर संविधान का गला घोंटने और परिवार के लिए संविधान को बांटने का आरोप लगाया। विपक्ष ने सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए देश में अघोषित आपातकाल का जिम्मेदार बताया। विपक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष देश का ना केवल विपक्ष का गला घोट रहा है बल्कि प्रेस पर भी हमला किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा हुई इस मॉक पार्लियामेंट का मकसद युवाओं को लोकतंत्र, संविधान और आपातकाल के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराना था। मॉक पार्लियामेंट में आपातकाल में हुई घटनाओं पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष ने प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश, जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.