पटना, जनवरी 28 -- आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक 17 जिलों में आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा और प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि पटना में इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष 20 जिलों में निर्माण जल्द हो जाएगा। ये बातें बुधवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मोहम्मद नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य के 17 जिलों के इन केंद्रों में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम तैनात है। इन जिलों में भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, सारण, खगड़िया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, सहरसा, नालंदा, बक्सर, गोपालगंज, गयाजी, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं। पटना में इस केंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.