शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। रिसोर्स पर्सन के रूप में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से जुड़े मुकुल श्रीवास्तव ने बजट निर्माण, बचत, निवेश, आपातकालीन निधि और सुरक्षित निवेश के सिद्धांतों पर जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के बढ़ते उपयोग और उससे जुड़े सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान व्यावहारिक उदाहरणों के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, ...