रामपुर, फरवरी 24 -- अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों को राजस्व प्रशासन से पकड़वाने का आरोप लगाते हुए दो खनन कारोबारी आपस में भिड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों खनन कारोबारियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों खनन कारोबारियों को जेल भेज दिया। रविवार की सुबह कोतवाल कुलदीप सिंह को सूचना मिली की दो खनन कारोबारी आपस मे विवाद कर मारपीट कर रहे है। कोतवाल ने दरोगा राम नरेश एवं पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। जहां दोनों खनन कारोबारी थाना टांडा के दढियाल मुस्तहकम निवासी नूर आलम पुत्र मोहम्मद अली और इंतेखाब पुत्र जफीर अहमद अवैध खनन से भरे एवं वाहनों वाहनो को प्रशासन से पकड़वाने का आरोप एक दूसरे पर लगाते हुए मारपीट कर रहे है। जिसपर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.