मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दूल्लाह गांव में गुरुवार देर रात शिवम कुमार को गोली लगने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। जांच में यह बात सामने आई है कि किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच आपस में हथियार दिखाने के चक्कर में गोली चली थी, जो सीधे शिवम के पेट में लगी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को शहबाजपुर आर्मी कॉलोनी के रहने वाले एक नाबालिग को दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने बताया कि घटना के वक्त वे लोग आपस में हथियार देख रहे थे, तभी अचानक फायरिंग हो गई। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड होम भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद शिवम को बैरिया स्थित ...