अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर। किसी भी पर्व की खुशियों में चार-चांद तभी लगते हैं जब सभी मिलकर उसे मनाएं। मौजूदा समय में पवित्र रमजान माह चल रहा है, जबकि इसी महीने होली व ईद पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में सभी को चाहिए कि आपस में मिलकर पर्व मनाएं। यह अपील सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने की। ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि 14 मार्च होली व रमजान का दूसरा शुक्रवार एक साथ है। ऐसे में कोई ऐसा कार्य ना हो, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या हो। रमजान इबादत का महीना है। इसलिए सभी को चाहिए कि अल्लाह की बढ़-चढ़कर इबादत करें। होली पर्व आपसी भाईचारगी की डोर को मजबूत करता है। इसलिए सभी लोग आपस में मिल-जुलकर पर्व मनाएं। यदि कहीं कोई गड़बड़ी करता नजर आए तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.