गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी पर शुक्रवार को टाउन हॉल में हुई जिला स्तरीय बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे पहले इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पर्व पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था कराने को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कहा कि सामूहिक भागीदारी व समन्वय से शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था में प्रशासन को मदद मिलेगी। कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने जिला और पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन पर जरुरी निर्देश दिया। कहा कि सभी अलर्ट...