नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक लेने को लेकर एक अहम और स्पष्ट करने वाला फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की फुल बेंच ने कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी(1) के तहत तलाक की पहली अर्जी दाखिल करने से पहले एक साल की अलग रहने की अवधि हर हाल में जरूरी नहीं है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि उपयुक्त मामलों में इस अवधि को अधिनियम की धारा 14(1) के प्रावधानों के तहत माफ किया जा सकता है। जस्टिस नवीन चावला, जस्टिस अनूप जयराम भंभानी और जस्टिस रेणु भटनागर की बेंच ने यह भी कहा कि एक वर्ष की अवधि की माफी, धारा 13बी (2) के तहत दूसरी अर्जी के लिए निर्धारित छह महीने की अवधि की माफी को प्रभावित नहीं करती। दोनों अवधियों पर अदालत स्वतंत्र और अलग-अलग रूप से विचार कर सकती है। यदि अदालत यह निष्कर्ष निकालती है कि दोनों ही अवधियों को मा...