मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि स्थानीय सभासदों के साथ शिक्षकों के आपसी समन्वय से विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य पूर्ण हो पाया है और वार्डों के विकास के साथ विद्यालय सुसज्जित हुए हैं। नगर शिक्षाधिकारी राजितलाल रत्नाकर ने कहा कि अब शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को विद्यालय तक जोड़े। इसके लिए आप स्थानीय सभासद को विभिन्न योजनाओं से जोड़े। साथ ही विद्यालय की विशेष कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करें। सभासद सालिम अंसारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल एसआरजी अरविंद पांडेय ने शैक्षिक योजनाओं से अवगत कराया और निपुण की दक्षता की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.