मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एनडीए में शामिल घटक दल आपसी समन्वय से गठबंधन को मजबूत करेंगे। सभी दलों के नेता एकजुट होकर सरकार की जनकल्याण की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसका निर्णय भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी में शुक्रवार को आयोजित एनडीए की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इसमें बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन से जुड़े सभी घटक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। अंत में भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने धन्यवाद किया। मौके पर लोजपा के चुलबुल शाही, रालोमो के रामेश्वर सिंह कुशवाहा, हम के संजर आलम, जदयू के रामबाबू कुशवाहा थे।

हिंद...