पटना, मार्च 13 -- विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने देश-प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम का पर्व है। इस दिन लोग गिले-शिकवे को भूलकर गले मिलते हैं और आपसी संबंधों में स्नेह, सम्मान और प्यार का संचार होता है। प्रेम और भाईचारा ही होली का मूल मंत्र है। कृत्रिम गुलाल की जगह लोगों को प्रेम और श्रद्धा के रंग और गुलाल से सराबोर करें। श्री यादव ने कहा कि होली रंग और उमंग का त्योहार है। यह हिंदू धर्म संस्कृति को चटख रंगों के साथ नूतन रूप-स्वरूप प्रदान करता है। यह समरसता का प्रतीक है। यह असत्य पर सत्य का और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। समरसता और सद्भाव के इस पावन पर्व पर इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कुछ न करें जिससे दूसरों को कष्ट हो और उसकी भावना का ठेस लगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.