लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास योजना फेज टू में आपसी संघर्ष में घायल एक नर गैंडे की गुरुवार को मौत हो गई। अपने से बड़ी उम्र के गैंडे से संघर्ष में वह घायल हुआ था। पांच दिन से घायल गैंडे का इलाज चल रहा था। मृत गैंडे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास केंद्र फेस-2 का साढ़े तीन वर्षीय गैंडा हिमांशु का सबसे बड़े गैंडे नेपोलियन से संघर्ष हो गया था। नेपोलियन ताकतवर गैंडा है। इस संघर्ष में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका पांच दिनों से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लड़ाई के दौरान गहरे घाव लगने से हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकीय उपचार के बावजूद हिमांशु की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। हिमांशु की मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.