जहानाबाद, जुलाई 23 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया के डिफेंस कॉलोनी में दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना हुई। मंगलवार की सुबह हुई घटना में दोनों ओर से चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें छह लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकत कर रही है। एक पक्ष के त्रिभुवन शर्मा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी सूजी देवी, पुत्री वंदना को ईंट के टुकड़े फेंककर मारा गया और फिर लाठी से पीट कर घायल कर दिया। तीन साल के पोते के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है। दूसरे पक्ष की प्रेमा कुमारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने प्रथम पक्ष के पिता - पुत्र समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि सुब...