जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- एनएच पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या में पुलिस ने तीन सहकर्मियों जसकरण सिंह, विशाल और अर्षित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काम के दौरान हुए आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और उसी झगड़े में प्रताप की जान ले ली गई। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण में लगे मजदूर शनिवार को क्रेन की मदद से लोहे की प्लेट लगाने का काम कर रहे थे। साइट फोरमैन रंजीत सिंह ने बताया कि एक प्लेट लग चुकी थी और दूसरी लगाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच मजदूरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। फोरमैन ने मौके की जानकारी लेने के लिए प्रताप सिंह को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद कॉल बैक आया और बताया गया कि प्रताप के साथ मारपीट हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.