रुद्रपुर, जनवरी 13 -- नानकमत्ता, संवाददाता। ग्राम टुकड़ी में आपसी विवाद में एक युवक ने तमंचे से फायर कर दूसरे युवक को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। सोमवार देर रात नानकमत्ता के ग्राम टुकड़ी में आपसी विवाद में गांव के ही युवक ने 22 वर्षीय मेजर सिंह पुत्र निरंजन सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मेजर सिंह की छाती पर लगी। फायर की आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में आरोपी ने युवक पर तमंचे से सीने पर फायर कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क...