गढ़वा, दिसम्बर 9 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मंगलवार को तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में शमशाद खान, उसकी पत्नी सफीना बीवी, उसकी पुत्री सानिया बीवी और रानी बीबी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रानी ने आरोप लगाया कि उसके बगल के अजमल खान की पत्नी नेहा बीवी मोबाइल कन्वर्ट कर बात सुनने का आरोप लगाकर सानिया के साथ मारपीट कर रही थी। यह घटना को देखकर रानी बीवी, उसकी मां सफीना बीवी बीच बचाव करने गई तो रिजवान खान, असदुद्दीन खान,हसबुन बीवी, तरन्नुम बीबी, कुजमा खातून सहित अन्य ने उक्त लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.