मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला सहित कई लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग प्राथमिक दर्ज कराई। प्रथम पक्ष के मो. नफिस अहमद द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था कि उसके पड़ोसी बकरी बांधने के लिए आ पहुंचे। जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर उसे एवं उसके पुत्री को जख्मी कर दिया। इस दौरान पांच हजार नगद, मोबाइल फोन एवं घड़ी दीन ली। इस मामले में शाबीर साह, गफूर साह सहित छह लोगों को नामजद किया गया। दूसरे पक्ष के शाबीर साह ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि कुछ लोग आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले मे...