बांका, अप्रैल 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बाछनी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गईं। घायल महिला छेदी मंडल की पत्नी भावो देवी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनकी बकरी गांव के ही विजय मंडल के खेत में चली गई थी। इस बात को लेकर वह अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करता रहता था। शुक्रवार को भी उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, उन्होंने इसका विरोध किया तो वह अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगा जिसमें वह जख्मी हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। घायल महिला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.