चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना कुमारडुंगी के टियापोसी गांव की है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पिंगुवा(26) का सोमवार की शाम को पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इतने में लक्ष्मी उसी समय घर से निकाल कर जंगल की ओर चली गई। जब कुछ देर बाद पति उसे खोजने को निकला तो पत्नी को एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका पाया। उसने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं, सूचना पाकर कुमारडुंगी पुलिस मंगलवार को पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.