जामताड़ा, मार्च 16 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि थाना क्षेत्रन्तर्गत पेटारी गांव में शुक्रवार की दोपहर आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया गया। जहां इलाज के दौरान थाना क्षेत्र के इरकिया निवासी बसंत यादव (उम्र करीब 42वर्ष) ने बताया कि वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के इरकिया गांव से अपने घर पेटारी बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के इरकिया गांव के समीप पलाश के जंगल में चचेरे भाई ने इन्हें रोका और फिर उनके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना नारायणपुर थाना को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.