मधुबनी, जनवरी 29 -- रहिका। थाना क्षेत्र के रहिका कोठा टोल में बुधवार की सुबह एक युवक द्वारा पिस्टल चलाने से एक ग्रामीण राहगीर जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार विगत कुछ दिनों से चल रहे आपसी विवाद ने बुधवार को खुनी रंजीश में बदल गया। जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली किसी अन्य व्यक्ति के पैर में जा लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह तकरीबन 10:15 बजे रहिका कोठा टोल निवासी संजू झा का सुरेश यादव व उनके पुत्र गुगल यादव के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी क्रम में संजू कुमार ने कमर से पिस्टल निकाल कर सुरेश यादव के उपर गोली चला दी। सुरेश अपने उपर फायरिंग होता देख छलांग लगा दिया, तभी रास्ते पर दूध लेकर बिठो यादव अपने घर को लौट रहा था। गोली उसके पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर उधर भागने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.