गोपालगंज, मार्च 22 -- विवाद में दामाद ने सास को चाकू घोंपा -घायल सास को किया गया अस्पताल में भर्ती -पुलिस ने आरोपित दामाद को किया गिरफ्तार - देर रात चाकू मार कर फरार हुआ था आरोपित उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया फील्ड जीन बाजार में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में एक दामाद ने अपनी सास को चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप में से घायल हो गई। घायल सास तेतरी देवी (55) सबेया गांव के अरुण यादव की पत्नी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद विजेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। वह सारण जिले के पानापुर थाना के पृथ्वीपुर नरहा गांव का रहने वाला है। जख्मी तेतरी देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल आया था। जिसके बाद महिला ने उसका सम्मान किया और खाने में मीट और -रोटी खिलाई। देर रात बिजेंदर ने उन्हें पकड़ लिया और गला दबान...