देवघर, मार्च 23 -- देवघर। मोहनपुर थाना के मोरने गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए मारपीट के बाद शनिवार को दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर काउंटर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रथम पक्ष के मकसूद अंसारी ने दूसरे पक्ष के आसीन अंसारी, तेजमुल अंसारी,बसारत अंसारी व मिनहाज अंसारी को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के आसीम अंसारी ने प्रथम पक्ष के मकसूद अंसारी, मनिर अंसारी व सत्तार अंसारी को आरोपी बनाया है। दोनों मामले में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.