गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखण्ड गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह प्रदेश आज भी अपनी अपार संभावनाओं को पूर्ण रुप से साकार नहीं कर पाया है। प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और मानव संसाधन से परिपूर्ण यह राज्य विकास के मामले में अभी भी कई चुनौतियों से जूझ रहा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज का मानना है कि झारखण्ड की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा राजनीतिक अस्थिरता और दलों के बीच आपसी टकराव है। उन्होंने कहा झारखण्ड के पास वह सब कुछ है, जो इसे एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए चाहिए। लेकिन, राजनीतिक दलों के बीच सत्ता की खींचतान और आपसी मतभेद ने इस राज्य की प्रगति को बाधित किया है। अगर हमें झारखण्ड को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है, तो सभी दलों को अपने निजी हितों और मतभेदों को दरकिनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.