लखीमपुरखीरी, जून 16 -- थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह व काउंसलर नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी ने पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों की सुनवाई की। दोनो पक्षों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद 10 जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हुए। इनकी विदाई कराई गई। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साक्षी गृहस्थी में निवास को पति-पत्नी के बीच मामले इतने बढ़े कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। एसपी की पहल पर दोनो पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर एक साथ रहने को राजी हो गए। उनको विदा किया गया। वहीं छह मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए समय दिया गया। उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला अर्पणा, महिला आरक्षी बबली पवार का सराहनीय सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.