बदायूं, मार्च 24 -- क्षत्रिय महासभा द्वारा वजीरगंज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एक दूसरे को रंग लगाकर एवं गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आरबी पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि मनौना धाम प्रबंधक आर्येंद्र चौहान सिंह एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करायी। मनौना धाम प्रबंधक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का प्रतीक है। लोग आपसी गिले शिकवे दूर कर होली पर गले मिलते हैं। सदर विधायक ने कहा कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम से आपस में भाईचारा बढ़ता है। होली का त्योहार भाईचारे एवं भारतीय संस्कृति की धरोहर है। सुशील कुमार सिंह, अजयपाल सिंह, मुनीश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रितेश चौहान, ललतेश सिंह, मोहित तोमर, राघव सिंह चौहान, अरविंद परमार, नत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.