गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। होली के त्योहार में लोगों का संबंध और प्रगाढ़ होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। एक-दूसरे को आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है। होलिका दहन की मान्यताएं बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उक्त बातें विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार रात सदर प्रखंड के बनपुरवा गांव में बाबा मोती क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोग अपने धर्म के प्रति काफी जागरूक हैं। आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द वातावरण में पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन धर्म में लोगों की आस्था बढ़ी है। आने वाला समय में पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजेगा। सनातन धर्म के प्रति आस्था कुंभ में भी देखने को मिली। जहां देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी लोग ...