समस्तीपुर, जुलाई 2 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत चकमेहसी पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक सदर 2 डीएसपी विजय महतो, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने लोगों से मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांति पूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। वही चकमेहसी के तीनों अखाड़ा का मिलान का स्थल जामा मस्जिद चकमेहसी तय की गई। वही रूट चार्ट के साथ समय सीमा भी निर्धारित किया गया। तीनों अखाड़ा के दस दस सदस्य को अपना आधार कार्ड थाने में जमा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एसआई अन्नू सिंह, राम नारायण म...