सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- बानो, प्रतिनिधि। संत अन्ना बालिका उवि लचरागढ़ में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुषमा तिग्गा सहित विद्यालय की सिस्टरगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने क्रिसमस गीत और क्रिसमस गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं प्रभु येशु के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। सिस्टर सुषमा तिग्गा ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में क्रिसमस गैदरिंग मनाने का अवसर हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। मौके पर सिस्टर अंजलिना मिंज, सिस्टर प्रतिमा तिर्की, सिस्टर शशि किरण केरकेट्टा, सिस्टर अनिता केरकेट्टा आदि उप...