नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के पुराना हैबतपुर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच आरोपी पति ने तमंचे से पत्नी पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से महिला घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज की रहने वाली पिंकी ने पुलिस से शिकायत की कि वह पिछले दो महीने से पति से अलग अपने बेटे के साथ पुराना हैबतपुर में रह रही है। वह बुधवार को अपने घर से भाई के घर जा रही थी। इसी बीच उसका पति हेतराम वहां पहुंचा और उससे घर चलने के लिए कहने लगा। पिंकी ने मना किया तो आरोपी पति ने तमंचा निकाला और गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से पिंकी घायल हो गई। इसी बीच आरोपी वहां से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.