संतकबीरनगर, मई 24 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। आपरेशन सिंदूर की कामयाबी की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम मगहर में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जोश खरोश से भारी संख्या में आमजन ने हिस्सा लेकर इसे यादगार बनाया। देश भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा लोगों में देश के प्रति जज्बा पैदा कर रही थी। मगहर कस्बे में पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा शेरपुर, मिल चौराहा, धोबी टोला, काजीपुर, गांधी आश्रम होते हुए निर्वाण स्थली पहुंची। देश भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में शामिल लोग हाथ में देश की आन बान शान तिरंगा को लेकर लहरा रहे थे। जिसे देख लोगों के अन्दर देश के प्रति जोश का जज्बा पैदा हो रहा था। इस यात्रा में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.