पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आंतकवादियों के नौ अड्डे को ध्वस्त किए जाने और कई आंतकवादियों को मौत का घाट उतारने के बाद हिन्दुस्तान ने पहलगाम की घटना का बदला ले लिया है। स्थानीय सिपाही टोला की महिलाओं ने भारतीय सेना को हृदय से ऑपरेशन सिंदूर के लिए आभार जताया है। रीना वर्मा, नैना कुमारी,अलका देवी, रश्मि सिंहा आदि ने एक स्वर में कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी घटना का करारी जवाब भारतीय सेना ने दिया है, हमलोगों को अपने हिंद की सेना पर गर्व है। आज देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.