छपरा, जनवरी 10 -- मांझी। मांझी थाना पुलिस ने शराब सहित कुल डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलो में चार वर्षों से फरार चल रहे ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र क्रमशः प्रेम यादव और गोलू यादव के घर पर शनिवार को पुलिस द्वारा इश्तेहार चस्पा किया गया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने बताया कि शराब की तस्करी सहित कई अन्य मामलो मे वांछित अभियुक्त प्रेम यादव व गोलू यादव के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...