बेगुसराय, सितम्बर 29 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र सहित जिले के अलग-अगल थानों में दर्ज हत्या, आर्म्स एक्ट का फरार इनामी अपराधी क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी 43 वर्षीय ललित विजय सिंह को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के नोएडा से की गयी। बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि इनामी अपराधी ललित विजय सिंह उत्तर प्रदेश नोएडा के सरफाबाद में छिपकर रह रहा है। सूचना पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सरफाबाद पहुंची। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान के बाद उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश के ऊपर साहेबपुरकमाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.