मेरठ, अक्टूबर 23 -- तेजगढ़ी के पास पार्किंग विवाद में व्यापारी से नाक रगड़वाने का आरोपी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना को पार्टी ने पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने तो साफ कहा कि विकुल चपराना आपराधिक मानसिकता से ग्रसित लगता है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने बताया कि ऐसे कृत्य करने वाला व्यक्ति पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ काम करने वाला है। ऐसे में पार्टी में कोई जगह नहीं है। तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के निर्देश पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर पंकज चौहान ने व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.