गोपालगंज, जनवरी 9 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को श्रीपुर एवं फुलवरिया थाना परिसर में पुलिस और आमजन के बीच एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान एफएसएल टीम के वरीय वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय ने हत्या, आत्महत्या और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत से संबंधित मामलों में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि किसी भी आपराधिक घटना के बाद घटनास्थल से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और घटना की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस को देनी चाहिए। ऐसा करने से पुलिस और फॉरेंसिक टीम को वैज्ञानिक जांच में काफी सहायता मिलती है और साक्ष्य सुरक्षित रहते हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड प्रमुख तबस्सुम आरा के पति साजिद अंसारी, पूर्व मुखिया सुभाष प्रसाद, उदयभान तिवारी, हरिशंकर मिश्र, राम बादशाह सिंह...