रांची, जनवरी 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति ने मंगलवार को चैंबर भवन में बैठक की। सदस्यों ने राज्य की विधि-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, पुलिस गश्ती व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और प्रशासनिक समन्वय समेत कई विषयों पर चर्चा की। रामगढ़ के भुरकुंडा क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स दुकान में दिसंबर में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पीड़ित व्यवसायी द्वारा भुरकुंडा थाना में दिए गए आवेदन के आलोक में चैंबर ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक व झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र प्रेषित कर त्वरित जांच, अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि आपराधिक घटनाओं और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण बेहद आवश्यक है। प्रशासन को...