महाराजगंज, फरवरी 9 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर नौतनवा पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के समक्ष उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान हिस्ट्रीशीटर की कुंडली खंगलने और उन पर नजर बनाए रखने पर जोर दिया गया। कस्बे एवं थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से बीते दिनों में लगातार हुई बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस को सकते में जरूर डाल दिया था, लेकिन एक-एक कर चोरी की कुछ बाइकों के साथ चोरों को भी पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। अन्य मामलों के खुलासे को लेकर पुलिस टीम कार्य कर रही है। एसओ पुरुषोत्तम राव ने कहा कि घटनाओं में दर्ज मुकदमे की विवेचना समय से पूर्ण किए जाएं । साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना क...