गोपालगंज, फरवरी 10 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर बल दिया। उन्होंने सिरिस्ता से संबंधित मामलों की भी जांच की तथा पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति का आकलन किया। समीक्षा में डीआईजी ने पाया कि कुछ मामलों में कार्य प्रगति संतोषजनक है, जबकि कई मामलों में अपेक्षित तेजी नहीं है। इस पर उन्होंने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर को लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांडों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित ...