नई दिल्ली, मई 13 -- विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। सभी को उम्मीद थी कि कोहली के संन्यास को लेकर चल रही रिपोर्ट झूठी साबित होगी लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया। कोहली ने 123 मैचों में 46.85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाए। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने 68 में से 40 टेस्ट में भारत को जीत दिलाई। कोहली मंगलवार को अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। वहां से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर एक फैन ने कोहली से बातचीत करने और अपनी भावनाएं जाहिर करने की कोशिश की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मंगलवार की शाम को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.